सड़क हादसे में एक व्यक्ति जख्मी
मंडी गोबिंदगढ़। सरहिंद साइड जीटी रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति जख्मी हो गया। जानकारी अनुसार सरहिंद साइड जीटी रोड स्थित बांसल कांटे के सामने से टीवीएस बाइक ((पीबी23एन7963)) सवार 30 वर्षीय रजिंदर सिंह हैप्पी निवासी गांव अजनाली सरहिंद साइड की तरफ जा रहा था कि पीछे ट्रैक्टर ट्राली ((पीयूडी 8675)) की चपेट में आ गया। इस कारण रजिंदर सिंह गंभीर रुप में जख्मी हो गया। उसे तुरंत अस्पताल जाया गया।