136 दुकानदारों ने करवाई रजिस्ट्रेशन
भास्कर न्यूज - मंडी गोबिंदगढ़
मंडी गोबिंदगढ़ के जीटी रोड स्थित राम भवन में खाने पीने के कारोबार से जुड़े दुकानदारों की रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप लगाया गया। जिला सेहत अधिकारी डॉक्टर कुलविंदर सिंह ने कहा कि आज इस कैंप में करीब 136 दुकानदारों ने अपनी रजिस्ट्रेशन करवाई, जिनसे विभाग को 46500 रुपए एकत्रित हुए हैं।
कैंप में शहर के सभी दुकानदारों केमिस्ट्क, करियाना, कनफेक्शनरी, रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल, हलवाई, फलों, सब्जियों व फास्ट फूड रेहड़ी वालों के अलावा खाने पीने से जुड़े सभी कारोबारियों को शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि जिनकी वार्षिक सेल 12 लाख रुपए से कम है वह अपनी रजिस्ट्रेशन अवश्य करवा लें, जिसकी अंतिम तारीख 4 फरवरी है जो अब नहीं बढ़ाई जाएगी।
इसके बाद जो दुकानदार लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते उसे 100 रुपया प्रतिदिन जुर्माना वसूला जाएगा। यहां इंस्पेक्टर अनिल कुमार, जसपिंदर कौर औजला व एसआई इंद्रजीत सिंह, राम बिलास ढींगरा, सूरजभान, भगवान दास, अनिल कुमार बिल्ला के अलावा भारी गिनती में खाने पीने से जुड़े सभी कारोबारी शामिल रहे।
कैंप के दौरान दुकानदारों की रजिस्ट्रेशन करते सेहत विभाग के अधिकारी।