- Hindi News
- कौंसलर की खींचतान में 7 साल से नहीं बना पाया बटन लाल रोड
कौंसलर की खींचतान में 7 साल से नहीं बना पाया बटन लाल रोड
इकबालदीप संधू - मंडी गोबिंदगढ़
सालों बीत जाने बाद भी शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही इस कारण शहरवासियों में लगातार रोष व्याप्त है। कई बार कौंसलरों के बीच खींचतान हुई। कई बार विकास कार्यों के टेंडर लगे कई बार कैंसिल होते रहे जिनका आम शहरवासियों ने खमियाजा भुगता। इस कारण इस बार कौंसिल टर्म में विकास बाधित रहा।
बटन लाल रोड़ जो सात सालों से नहीं बनी। सड़क की हालत इस कद्र खराब हैं कि इस पर कई इंच तक खड्डे बने हुए जिससे दोपहिया चालक कई बार असंतुलित होकर चोटिल हो चुके हैं। इस बाबत लोगों ने अपने विचार रखे।
लोगों ने डाली मिट्टी
ललित गोयल ने कहा कि सड़क की हालत खस्ता है। लोगों ने खुद ही खराब सड़क पर मिट्टी डाली जबकि सड़क को लगभग 7 साल हो गए। एक बार थोड़ी रिपेयर हुई लेकिन समस्या हल नहीं हुई।
इसी सड़क पर दुकानदारी करते नरेश ने कहा कि सड़क की काफी हालत खराब है इससे हमारे ग्राहकों को भी क्योंकि उबड़ खाबड़ हुई सड़क लोगों के लिए बड़ी सिरदर्दी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
मंडी गोबिंदगढ़ की खस्ता हाल पड़ी बटन लाल रोड।
सारी जानकारी पता करवाएंगे
एसडीएम व नगर कौंसल प्रशासक राजदीप कौर ने कहा कि बटन लाल रोड़ संबंधी सारी जानकारी पता करने के बाद जल्द इसको प्रमुखता से बनवाएंगे ताकि शहरवासियों को कोई भी समस्या ना आए ।
तकनीकी टीम से रिपोर्ट पता करेंगे : ईओ
॥हमारे की विकास कार्य कई कारणों से स्थगित हो चुके हैं इसके अलावा तकनीकी टीम से उक्त सड़क की सारी रिपोर्ट पता करवाई जाएगी। अगर बटन लाल रोड़ का ऐस्टीमेट नहीं डाला होगा तो जल्द ही लोगों की समस्या को दूर किया जाएगा।ञ्जञ्ज
जगजीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर कौंसल गोबिंदगढ़
कोई सुनवाई नहीं हमारी
कई बार तू-तू मैं-मैं
सोनी ने कहा कि बटन लाल रोड़ खड्डे में जमा गंदे पानी से कई बार लोगों की तू तू मैं मैं हो जाती है लेकिन प्रशासन का कोई ध्यान नहीं। ज्यादातर इस सड़क पर कई दुकानें हैं जिनकी जीविका ग्राहकों पर टिकी हैं।
रेलवे पुल तक खस्ताहालत
रमेश चंदर ने कहा कि बटन लाल रोड़ जीटी रोड़ से लेकर रेलवे पुल तक सारी खस्ता हालत में हैं। इसे जल्द प्रशासन बनाएं ताकि इस सड़क से चलने वाले वाहन चालक व पैदल जाने वालों को मुश्किल न आए।
अब प्रशासन ध्यान दे
विनोद भारती ने कहा कि शहर की कई सड़कों को दो बार बना दिया गया जबकि बटन लाल रोड़ को सालों बीत जाने पर भी एक बार नहीं बनाया गया। अब कौंसल टर्म पूरी हो चुकी हैं अब ही प्रशासन ध्यान दें।