बसंत पंचमी पर 10वां स्थापना समारोह 4 को
मंडी गोबिंदगढ़ - बसंत पंचमी पर गायत्री योग संस्थान का 10वां स्थापना दिवस 4 फरवरी को हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। स्वामी विकास चंद विमल ने कहा कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के कंठ से वाग्देवी प्रगट हुई थी इसलिए इस दिन को सरस्वती जन्महोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इसी दिन शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक पंडि़त श्रीराम शर्मा आचार्य जी का आध्यात्मिक जन्मदिवस है। उन्होंने सारे विश्व में मां सरस्वती के आशीर्वाद से अपनी लेखनी द्वारा ज्ञान की मशाल जलाई, इसलिए 4 फरवरी को गायत्री योग संस्थान आश्रम में 11 कुंडीय हवन यज्ञ सुबह 9 से 11.30 बजे तक किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रवचन भी होंगे। श्री श्री 1008 स्वामी सच्चिदानंद महाराज मुख्य वक्ता होंगे।