टावर गोदाम से लाखों रुपए का सामान गायब
भास्कर न्यूज - राजपुरा
शंभू पुलिस ने टावर गोदाम से लाखों रुपये का सामान गायब करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत सिक्योरिटी गार्ड के अलावा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरु कर दी गई। निशा इंडस्ट्रियल सर्विसेज लिमिटेड रजिस्ट्रार कार्यालय वीआईपी प्लाजा ऑफ अंधेरी लिंक रोड वेस्ट मुंबई हाल गोदाम इंडस टावर कंपनी मेहताबगढ़ विभिन्न स्थानों पर सिक्योरिटी गार्ड रखने का काम करती है। पिछले दिनों गोदाम में रखा सामान चेक किया तो करीब 9 लाख 95 हजार रुपये का कीमती सामान गायब पाया गया। कंपनी मैनेजर कुलदीप सिंह ने शंभू थाना में दी गई शिकायत में आरोप लगाया। पुलिस ने कंपनी के गोदाम के सिक्योरिटी गार्ड के अलावा अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।