- Hindi News
- ‘पढ़े लिखे बेरोजगारों को आगे लाना उद्देश्य’
‘पढ़े-लिखे बेरोजगारों को आगे लाना उद्देश्य’
ञ्चपंजाब में भी पार्टी की लोक लहर में हर मजहब के लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है
भास्कर न्यूज - मंडी गोबिंदगढ़
आम आदमी पार्टी के केंद्रीय चुनाव आब्जर्वर सुमेल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में लोकसभा चुनाव अपने बलबूते पर ही लड़ेगी और इन चुनावों में पार्टी का मुख्य उद्देश्य भ्रष्ट मुक्त प्रशासन एवं नेता होंगे।
पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के दिशा निर्देशों पर पढ़े-लिखे बेरोजगारों, अध्यापक, दलितों, गरीबों व औरतों को आगे लाकर देश की कमान सौंपने का उद्देश्य है। पंजाब में भी पार्टी की लोक लहर में हर मजहब के लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने पार्टी से जुडऩे वाले हर शख्स को आग्रह करते कहा कि वह भ्रष्ट मुक्त नीयत से ही पार्टी में शामिल होने आएं ताकि एक नये समाज के उदय हो तथा आने वाला कल सभी के लिए राहत भरा हो। उन्होंने पार्टी वर्करों को जिला फतेहगढ़ साहिब में पार्टी का लीगल महिला विंग स्थापित करने को भी कहा। पंजाब कार्यकारी सदस्य गुलशन छाबड़ा ने रिपोर्ट पेश की।
उपस्थित लोग
इस अवसर पर जिला कनवीनर आशुतोष टंडन, तरसेम मट्टू, किशोर चंद, मोहित कांसल, जगदीश राणा, दिलबाग सूद, आचार्य नरेंद्र शास्त्री, जसवंत सिंह, रत्न सिंह, राजिंदर सिंह बेनीपाल, धरमिंदर लांबा, केवल सिंह, जानकी दास, गीता रानी, जग्गा सिंह चनार्थल, मदन लाल, कश्मीर सिंह, प्रवेश दुलानी, मदन लाल वर्मा व मोहित सूद उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सुमेल सिंह व साथ में अन्य सदस्य।