पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैक्ट्रियों में लेबर कानून लागू करने की मांग

फैक्ट्रियों में लेबर कानून लागू करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी गोबिंदगढ़। सीपीआई और सीपीएम के आह्वान पर जिला फतेहगढ़ साहिब इकाई ने केंद्र व सरकार की व्यापारिक और औद्योगिक नीतियों के विरोध में रोष प्रदर्शन किया और स्थानीय तहसील कांप्लेक्स के समक्ष धरना दिया। सीपीआई के जिला सचिव कामरेड अमरनाथ ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार महंगाई पर अंकुश लगने में विफल रही है।कामरेड विनोद कुमार पप्पू सह-सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार अपने तौर पर कराए सर्वेक्षण अर्जुन दास गुप्ता और सक्सेना रिपोर्ट मुताबिक देश में 80 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन जीने को मजबूर हैं। कामरेड हरदेव सिंह बडला ने कहा कि सरकार ट्रेड यूनियन एक्ट की धज्जियां उड़ा रही है जिस कारण फैक्ट्रियों में लेबर कानून सख्ती से लागू नहीं हो रहा।



पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसर।