- Hindi News
- सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
भास्कर न्यूज - नाभा
नाभा में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई ओर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। रतन सिंह निवासी कंधारगढ़ छन्ना जिला संगरूर ने नाभा सदर पुलिस के पास दिए बयान में कहा कि वह ओर प्रीतम सिंह स्कूटर ((पीबी-59-4412)) पर गांव ककराला जा रहे थे कि अचानक एक अज्ञात कार ने तेजी से टक्कर मार दी।
प्रीतम सिंह की मौत हो गई जब कि वह बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार ड्राइवर
के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।