पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश भगत यूनिवर्सिटी के 5 स्टूडेंट्स चयनित

देश भगत यूनिवर्सिटी के 5 स्टूडेंट्स चयनित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मंडी गोबिंदगढ़
देश भगत यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एवं कंप्यूटर साइंस ने प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। प्लेसमेंट ड्राइव भास्कर समूह के सहयोग से आयोजित की गई।
एमबीए ((मार्के टिंग)) के वर्ष 2013 के पास आउट और 2014 के पासिंग आउट चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के विद्यार्थियों ने भाग लिया।ग्रुप डिस्कशन, लिखित परीक्षा एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर 5 विद्यार्थियों को शार्ट लिस्ट किया गया। जिन्हें 2 लाख 40 हजार रुपए का वार्षिक पैकेज दिया जाएगा।
चयनित उम्मीदवार चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में तैनात किए जाएंगे। भास्कर समूह से व्यापार प्रमुख ((पंजाब)) पुनीत महाजन, डिप्टी मैनेजर गीतू बदराल और मानव संसाधन विभाग के सदस्य शामिल रहे थे।
यूनिवर्सिटी की प्रो. वाइस चांसलर डॉ. शालिनी गुप्ता ने चयन किए गए विद्यार्थियों को बधाई दी।यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जोरा सिंह एवं प्रो. चांसलर तेजिंदर कौर ने शार्ट लिस्ट किए गए विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें समर्पण की भावना से कार्य करना चाहिए। ताकि वे सफलता के नए आयाम स्थापित कर सकें।



देश भगत यूनिवर्सिटी में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में उपस्थित विद्यार्थी।