- Hindi News
- गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसर्स ने डिग्रियां जला कर किया विरोध प्रदर्शन
गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसर्स ने डिग्रियां जला कर किया विरोध प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - मंडी गोबिंदगढ़
जवाहर लाल नेहरू सरकारी कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसर्स ने गुरुवार को सरकार के खिलाफ अपनी डिग्रियां जला कर रोष जाहिर किया। कॉलेज यूनियन की अध्यक्ष प्रो. मनमीत कौर ने कहा कि उच्च डिग्रियां हासिल करने और सरकार की शर्तों और नियमों को पूरा करने के बाद गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसर्स की नियुक्ति हुई थी।
पूरा साल रेगुलर स्टाफ की तरह कॉलेजों में ड्यूटी निभाने के बावजूद सरकार उन्हें सिर्फ 175 रुपए प्रति घंटा या अधिक से अधिक 10 हजार रुपए प्रति माह तनख्वाह दे रही है। यह तनख्वाह भी सरकारी खजाने से नहीं बल्कि विद्यार्थियों से पीटीए के रूप में इकट्ठे किए जाते फंड से दी जाती है, जबकि सरकारी रेगुलर अध्यापकों की तनख्वाह प्रति महीना 1 लाख रुपए से भी ज्यादा है।
हैरानी कि बात यह है कि जिला फतेहगढ़ साहिब के अकेले इस सरकारी कॉलेज में 9 असामियां और गेस्ट फैकल्टी अध्यापक काम कर रहे हैं, जबकि सिर्फ 2 अध्यापक रेगूलर ड्यूटी निभा रहे हैं। इस मौके पर प्रो. कमाल खटड़ा, प्रो. निरंजन, प्रो. ज्योति शर्मा, प्रो. ऋतु रानी, प्रो. निरंजन, प्रो. यशमीत कौर, प्रो. कमाल खटड़ा, प्रो. गुरविंदर सिंह और प्रो. लखविंदर सिंह मौजूद रहे।