किसानों के कर्ज माफ किए जाएं: बलजिंदर
भास्कर न्यूज - नाभा
किसानों की मांगों के लिए पंजाब किसान सभा के आह्वान पर किसान जत्थेबंदियों ने तहसील प्रधान बलजिंदर सिंह, सतपाल सिंह, गुरमीत सिंह की अगुवाई में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरना दिया। किसानों ने तहसीलदार जोगिंदर सिंह को पंजाब सरकार के नाम मांगपत्र सौंपा। बौड़ा खुर्द के बलजिंदर सिंह ने कहा कि किसानों के कर्ज माफ किए जाएं। बिजली के बढ़े दाम वापस लिए जाएं। तेजी से चलने वाले मीटरों की जांच हो। किसानों को ट्यूबवेल के बकाया कनेक्शन किए जाएं और पीडि़त को प्रति एकड़ 30 हजार का मुआवजा दिया जाए। किसानों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि मांग न मानी गई तो जत्थे बंदियां संघर्ष तेज करेंगी। कृपाल सिंह, जुगराज सिंह, सरफू खान, ध्यान सिंह, सुखदेव सिंह मौजूद रहे।