पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 23 लाख से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

23 लाख से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
पंजाब सरकार गांवों व शहर के लोगों को बुनियादी सहूलियतें उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है।यह बात सीनियर यूथ अकाली नेता व एमडी हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने कही।उन्होंने गांव भमारसी जेर में 23 लाख की लागत से भमारसी जेर से गुरधणपुर जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि गांवों में आधुनिक सहूलियतों वाले मैरिज पैलेस बनाए जा रहे हैं और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए मल्टीपर्पस खेल स्टेडियम भी बनाए जाएंगे। नाहर सिंह, कुलदीप सिंह, जसविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, मोहिंद्र सिंह पंच, मोहन सिंह, बलवीर सिंह पंच, श्रृंगार सिंह, बलदेव सिंह, भरपूर सिंह, प्रगट सिंह मौजूद रहे।