आंखों की मुफ्त जांच व खूनदान कैंप कल से
फतेहगढ़ साहिब - सुहावी में यूथ वेलफेयर स्पोट्र्स क्लब 1-२ फरवरी को आंखों की निशुल्क जांच, ऑपरेशन और रक्तदान शिविर लगा रहा है। मक्खन सिंह ने बताया कि समाज सुधार मंच की तरफ से नेहरू युवा केंद्र फतेहगढ़ साहिब के सहयोग से यह कैंप लगाया जा रहा है। चंडीगढ़ पीजीआई डॉ. चरणजीत सिंह की अगुवाई में डॉक्टरों की टीम मरीजों की जांच करेगी।