- Hindi News
- वार्ड 7 में 10 लाख की लागत के विकास कार्य का जायजा
वार्ड 7 में 10 लाख की लागत के विकास कार्य का जायजा
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
भाजपा मंडल सरहिंद के प्रधान मनोज गुप्ता, पूर्व कौंसिंल अध्यक्ष अशोक सूद ने पटेल नगर वार्ड नंबर 7 में 10 लाख रुपए की लागत के साथ चल रहे इंटरलॉक टाइलों के काम का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाया जा रहा है और आने वाले लोक सभा चुनावों में केंद्र में भाजपा की सरकार बननी तय है, क्योंकि लोग मौजूदा केंद्र की नीतियों को अच्छी तरह समझ चुके है। वार्ड के पूर्व पार्षद पवन कुमार कालड़ा ने बताया कि वार्ड निवासियों की पिछले कई सालों से इस गली को पक्का करने की मांग चली आ रही थी जिस को पूरा कर दिया गया है। इस मौके पर नरिंदर कुमार प्रिंस जनरल सचिव, अमनदीप सिंह प्रधान युवा मोर्चा, विनय गुप्ता, प्रभजीत सिंह, जसविंदर सिंह के अलावा वार्ड निवासी उपस्थित रहे।
सरहिंद में चल रहे कार्य का जायजा लेते भाजपाई।