- Hindi News
- ‘निर्धारित सीटों से अधिक बच्चे न बैठाएं बसों में’
‘निर्धारित सीटों से अधिक बच्चे न बैठाएं बसों में’
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
शिक्षा विभाग और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को हिदायत की गई है कि जिले में चलती सभी स्कूली बसों में निर्धारित सीटों से अधिक विद्यार्थी न बिठाया जाना यकीनी हो, जिसको लेकर सेमिनार करवाकर जागरूक किया जा रहा है।
जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा कमेटी की मीटिंग की गई। डीसी अरुण सेखड़ी ने जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों अनुसार स्कूलों में पढ़ते बच्चों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए स्कूली स्तर पर गठित की कमेटियों की पाक्षिक बैठक यकीनी हो तथा उसकी रिपोर्ट डीसी ऑफिस में दी जाए।
सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक करते डीसी व उपस्थित अधिकारी।
डीसी ने लोक निर्माण विभाग और नगर काउंसिलों के अधिकारियों को हिदायत की कि जिले की सभी सड़कों पर रम्बल स्ट्रिप, रोड साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर और स्पीड लिमिट संबंधित बोर्ड लगाए जाए। जिस पर संबंधित अधिकारियों ने बताया कि जिले की 70 प्रतिशत सड़कों पर यह बोर्ड लगाए जा चुके है। काउंसिलों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा कि जिले के सभी शहरों और कस्बों की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की पार्किंग के लिए पीली लाइनें लगाई जाए और सड़कों पर लोगों की तरफ से किये नाजायज कब्जों को तुरंत हटवाया जाए। जिला मंडी ऑफिसर को हिदायत की कि सभी किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियों के पीछे रिफलेक्टर लगाने यकीनी बनाए जाए, जिससे सड़क हादसों से बचा जा सके। ट्रैफिक पुलिस और ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क हादसों की रोकथाम के लिए निर्धारित रफ्तार से ज्यादा रफ्तार के साथ चलने वाले वाहनों की समय समय पर चैकिंग करके उनके चालान किए जाए। बसों और ट्रकों में प्रेशर हार्न, टेप रिकार्डर और टीवी आदि ऊंची आवाज में चलाने को सख्ती के साथ रोका जाए। यहां जिला ट्रांसपोर्ट अफसर जगदीप सिंह बराड़, सहायक सिविल सर्जन डॉक्टर जसवंत सिंह, ईओ अमलोह हरदीप सिंह, ईओ बस्सी पठानां अजीत सिंह, ईओ खमाणों दविंदर सिंह ग्रेवाल, ईओ मंडी गोबिंदगढ़ जगजीत सिंह, समाज सेवी गुरविंदर सिंह सोही उपस्थित रहे।
जिले की 70 प्रतिशत सड़कों पर बोर्ड लगाए जा चुके हैं
डीसी की हिदायत
स्कूल स्तर पर गठित कमेटी की पाक्षिक बैठक हो व डीसी ऑफिस में दी जाए रिपोर्ट