पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुष्ठ रोग दिवस पर चेतना रैली

कुष्ठ रोग दिवस पर चेतना रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में कुष्ठ रोग निवारण दिवस मौके चेतना रैली निकाली गई। सिविल सर्जन डॉक्टर नीलम भारद्वाज ने कहा कि कुष्ठ रोग का समय पर पता चल जाए तो उसका इलाज संभव है।
कुष्ठ रोगों का उपचार जिले के सभी अस्पतालों में निशुल्क किया जाता है। जिला लेप्रेसी अधिकारी डॉक्टर रितु बांगा ने कहा कि कुष्ठ लंबी बीमारी है जो धीरे धीरे बढ़ती है। शुरूआत में मरीज की चमड़ी पर हलके पीले रंग के चटाक पडऩे लगते है तथा वह भाग सुन्न हो जाता है। हाथों की उंगलियों का झड़ जाना, चेहरा चमकदार हो जाना व पैरों में जख्म इस की प्रमुख निशानियां है। डॉक्टर रितु बांगा ने कहा कि अगर कुष्ठ का कोई भी लक्षण दिखाई दे तो झाड़ फूंक करवाने की बजाएं सिविल अस्पतालों में उसका उपचार करवाएं। आगामी दिनों में ब्लाक स्तर पर सेहत विभाग की टीम डोर टू डोर सर्वे करेगी ताकि कुष्ठ रोगियों की पहचान की जा सके। सेहत विभाग की टीम ने सरहिंद के कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों की जांच करते दवाएं भी बांटी।
सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की लड़कियों की ओर से एक चेतना रैली भी निकाली गई जो सिविल अस्पताल में समाप्त हुई। एक जागरूकता नाटक भी पेश किया गया। इस मौके पर जिला परिवार भलाई अधिकारी डॉक्टर स्वर्ण सिंह, डॉक्टर जगदीश सिंह, जिला मास मीडिया अधिकारी मीना कुमारी, परमिंद्र सिंह, जसप्रीत कौर व दिप्ती मल्होत्रा मौजूद रहे।




कुष्ठ रोग दिवस पर निकाली चेतना रैली को रवाना करते हुए।

पटियाला - सेहत विभाग की ओर से त्रिपड़ी स्थित हिंदू पब्लिक स्कूल में विश्व कुष्ठ दिवस पर समागम करवाया गया। मुख्य तौर पर सिविल सर्जन डॉ. हरिंदरपाल सिंह बाली ने शिरकत की। डॉ. बाली ने कहा कि कुष्ठ रोग विशेष कीटाणु लैपरा बेसीलाई से होता है। इस बीमारी का सही समय पर सही इलाज करवाने से बचाव हो सकता है। कुष्ठ का इलाज सभी सरकारी अस्पताल, सेहत केन्द्रों व सरकारी डिस्पेंसरियों में मल्टी ड्रग थैरेपी के माध्यम से निशुल्क किया जाता है। मरीज को 6 माह से लेकर 1 साल तक इलाज चालू रखना पड़ता है। स्कूल द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर जिला सेहत अधिकारी डॉ. हरीश मल्होत्रा, कुलदीप कौर व अमरजीत सिंह मौजूद रहे।

हिंदू पब्लिक स्कूल में विश्व कुष्ट दिवस मनाया