पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस सिलेंडर पहले की तरह देने की मांग कर रहे किसान

गैस सिलेंडर पहले की तरह देने की मांग कर रहे किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - समाना
पंजाब विधानसभा तहसील के मेंबरों ने वीरवार को एसडीएम दफ्तर के सामने मांग न माने जाने पर रोष जताया। उन्होंने गवर्नर को संबोधित मांगपत्र एसडीएम को सौंपा।
मांगपत्र में उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर पहले की तरह दिए जाएं और आधार कार्ड और बैंक अकाउंट की कंडीशन को रद किया जाए। किसानों को चार प्रतिशत सालाना दर पर कर्जा प्रत्येक बैंक द्वारा दिया जाए। प्रदर्शन में धर्मपाल सिंह, सुभाषचंद, गुरबख्श सिंह धनेठा, वजिंदर सिंह, मक्खन सिंह रामचेढ़ी, कर्म सिंह व गुरदेव सिंह मौजूद रहे।



तहसीलदार जोगिंदर सिंह को पंजाब सरकार के नाम मांगपत्र देते किसान।

एसडीएम कोर्ट के आगे रोष प्रदर्शन करते तहसील समाना के पंजाब किसान सभा के मेंबर।

किसानों को विस में बिल पास करके मालकी हक दिया जाए

पंजाब के सभी किसानों को विधानसभा में बिल पास करके मालकी कह दिया जाए और बेदखली के नोटिस रोके जाएं। किसानों, मजदूरों व दूसरे सभी वर्गों को बुढ़ापा पेंशन व विधवा पेंशन तीन हजार रुपए प्रति महीना बिना किसी शर्त लागू किया जाए। जिससे उन्हें बुढ़ापा में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।