- Hindi News
- स्वामी प्राग्यापद ने सांझा किया सफलता का मंत्र
स्वामी प्राग्यापद ने सांझा किया सफलता का मंत्र
भास्कर न्यूज - बनूड़
गुरुकुल विद्यापीठ बनूड़ में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के स्वामी प्राग्यापद ने ‘मंत्रा फॉर सक्सेस’ ((सफलता के लिए मंत्र)) सांझा किया। उन्होंने कहा कि सफलता के पीछे शुद्ध मन एवं मौजूदा पलों में हाजिर रहना एक रहस्य है। स्वामी जी समाज सेवा के प्रोजेक्ट कर चुके हैं
डॉ. मनमोहन गर्ग, चेयरमैन गुरुकुल विद्यापीठ ने कहा कि उनका उद्देश्य छात्रों का शिक्षा, आध्यात्मिकता व नैतिकता सभी पक्षों से विकास करना है। स्वामी प्राग्यापद एक्स-आईआईटी व यूएसए से मास्टर की डिग्री प्राप्त हैं। सन 1996 में उन्होंने विभिन्न कांफ्रेसों, सेमीनार अटैंड कर चुके हैं तथा चाइल्ड एंड वुमेन वेलफेयर, सोशल डिवेलपमेंट एंड योगा एवं मेडिटेशन कर चुके हैं। डॉ. एससी जैन वाइस प्रेसीडेंट गुरुकुल विद्यापीठ ने कहा कि एक संतुलित एवं नरोए समाज के लिए छात्रों को समग्र विकास प्रदान करना समय की मुख्य जरूरत है।