पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिनों में उठाएंगे नाभा का कचरा

दो दिनों में उठाएंगे नाभा का कचरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नाभा
नाभा शहर में पिछले कई दिनों से शहर में जो गंदगी फैली हुई है उसको पूरे दो दिनों में उठाया जाएगा, क्योंकि गांव कुलारां में कौंसिल नाभा को कचरा फैंकने के लिए जगह मिल गई है ओर कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
ईओ सुरजीत सिंह ने कहा कि विशेष तौर पर बड़ी मात्रा में ट्रालियां ओर जेसीबी लगाकर कचरा उठाने का काम शुरू कर दिया है जो जल्द पूरा हो जाएगा। जिक्रयोग है कि पहले कौंसिल कुछ सालों से दुल्लदी गेट के बाहर पुरानी चुंगी के पास कचरा फैंक रही थी। इस संबंधी कोर्ट में मामला चल रहा था, लेकिन वन विभाग से केस हार जाने के बाद कौंसिल के पास शहर का कचरा फैंकने के लिए कोई उचित स्थान नहीं था जिस पर नाभा का कचरा फैंका जा सके।
कचरा गिराने को लेकर अलग अलग जत्थेबंदियों, कौंसलरों की ओर से अपने वार्डों ओर कालोनियों के निवासियों को लेकर कौंसिल के खिलाफ धरने प्रदर्शन किए व एसडीएम अमरवीर कौर भुल्लर को सफाई संबंधी मांगपत्र दिया गया।
बंठिडिया मोहल्ला बाबत उन्होंने कहा कि रुके पानी को खोलने के लिए विशेष टीम बुलाकर ठेका दिया गया है। इसका काम जारी है। कौंसलर अशोक बिट्टू व अमरदीप खन्ना की ओर से कौंसिल के खिलाफ संघर्ष जारी किया था। इस संबंध में एसडीएम अमरवीर कौर भुल्लर ने कहा कि कानून के मुताबिक जिस स्थान को नगर कौंसिल की ओर से शहर का कचरा फैंकने के लिए लिया गया है वहा की मिटटी निकलवा दी गई है। आने वाले दो-तीन दिनो के भीतर नाभा की सफाई का काम पूरा हो जाएगा।




जेसीबी मशीन लगाकर कचरा उठाने का काम शुरू करवाते ईओ सुरजीत सिंह, कौंसलर अशोक बिट्टू व सेनेटरी इंस्पेक्टर तेजा सिंह।