पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धार्मिक स्थानों पर हजारों रुपये की नकदी चोरी

धार्मिक स्थानों पर हजारों रुपये की नकदी चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - राजपुरा
पिछले कई दिनों से चोरों ने धार्मिक स्थानों पर हाथ साफ कर हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली है। बुधवार रात को गांव धमौली में धार्मिक स्थान से करीब 35 किलो वजनी दान पात्र को चोरी करके ले जाने में कामयाब हो गए। गांव धमौली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा निधान सिंह में पिछले कई दिनों से बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है। इस बीच बीती रात चोर ताला तोड़ कर ऊपरी छत पर पहुंच गए, जहां पर दान पात्र रखा था, जोकि चोरी हो गया। इसमें करीब 10 हजार रुपये होने की संभावना है। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।