पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मछली मार्केट बंद करवाने को मेयर ने डीसी को लिखा पत्र

मछली मार्केट बंद करवाने को मेयर ने डीसी को लिखा पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
फैक्ट्री एरिया के लोगों की मांग का समर्थन करते हुए मेयर अमरिंदर बजाज ने वीरवार को मछली मार्केट बंद कराने के लिए डीसी जीके सिंह को पत्र लिखा है।
मेयर ने कहा है कि जिला प्रशासन को गुरुद्वारा साहिब से फैक्ट्री एरिया की ओर जाती सड़क पर सरहिंद रोड से ट्रैफिक डाइवर्ट करवाया गया है। उसी सड़क पर लगने वाली मछली मार्किट से न सिर्फ ट्रैफिक समस्या खड़ी हुई है।
जांच में पता चला है कि इस मार्केट में विक्रेताओं के पास न तो कोई लाइसेंस है और न ही कोई सरकारी मंजूरी। सड़क पर बैठकर मछली काटी जाती है, इसलिए पूरे इलाके में बदबू व गंदगी फैली है। इसलिए जिला प्रशासन तुरंत मछली मार्केट को इनकी तय जगह शिफ्ट कराया जाए। जिससे लोगों को परेशानी न हो।



अमरिंदर बजाज मेयर