पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में महिला की मौत

सड़क हादसे में महिला की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर - गांव भसौड़ के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल को धूरी के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। धूरी पुलिस ने मामले मेंचालक कपियाल निवासी हरजीत सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गांव चूमो निवासी बलविंदर सिंह की ओर से थाना सदर धूरी में दी गई शिकायत में कहा गया है कि गत दिन वह अपनी भाभी जसबीर कौर, माता मनजीत कौर को लेकर कार से गांव चूमो से गांव लड्डी जा रहा था। जब वह गांव भसौड़ के पास पहुंचा तो एक कार ने बड़ी तेजी व लापरवाही से लाकर उसकी कार से टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी भाभी जसबीर कौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि माता मनजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। माता को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।