पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाहिता को प्रताडि़त करने पर केस

विवाहिता को प्रताडि़त करने पर केस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर - एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताडि़त करने पर धूरी सदर थाने में पीडि़त महिला के पति, सास व ससुर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। गांव समुंदगढ़ छन्ना निवासी कर्मजीत कौर की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि उसकी शादी 29 अक्टूबर 2012 को पूरे रीति-रिवाज के साथ बबनपुर निवासी गुरतेज सिंह के साथ हुई थी। शादी के समय उसके माता-पिता अपनी हैसियत से भी अधिक दान-दहेज दिया था परंतु शादी के कुछ समय बाद ही उसका ससुराल परिवार उसे और दहेज लाने के लिए तंग परेशान करने लगा। शादी में दिए गए दहेज को भी ससुराल परिवार ने खुर्द-बुर्द कर दिया है। पीडि़त महिला की शिकायत पर पुलिस ने थाना सदर धूरी में पति गुरतेज सिंह, सास बलविंदर कौर व ससुर अमरजीत सिंह के विरुद्ध दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।