गुरुद्वारे की गोलक तोड़ चुराई नकदी
मोगा - गांव सिंघावाला में गुरुद्वारा भाई सेवा सिंह में मंगलवार की रात में कुछ अज्ञात चोरों ने गुरुद्वारा साहिब के दरवाजे तोड़कर अंदर पड़े गोलक को उड़ा दिया। बुधवार को सुबह सेवादार तरसेम सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह गुरुद्वारा साहिब पहुंचा तो उक्त दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। जब उसने अंदर जाकर देखा तो गोलक भी टूट हुआ पड़ा थी। जिसकी सूचना उसने रागी जागीर सिंह को दी। इस उपरांत घटना की सूचना ग्राम पंचायत को देने पर सरपंच तीर्थ सिंह काला पहुंचे। उन्होंने मामले की सूचना थाना चडि़क पुलिस को दी गई। ((संदीप))