हेरोइन व पोस्त समेत तीन गिरफ्तार
मोगा - पुलिस ने गश्त के दौरान महिला सहित दो लोगों को काबू कर उनके पास से हेरोइन व चूरा पोस्त बरामद किया है। थाना फतेहगढ़ पंजतूर के एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने गश्त दौरान दौलेवाला के जगमोहन सिंह को काबू कर उससे 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना समालसर के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने गश्त दौरान महिला राज कौर उर्फ सुरजीत कौर को काबू कर उसके पास से 7 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। ((गुलाटी))