जमीनी रंजिश में युवक पर हमला, ५ नामजद
मोगा - जमीन के पुराने झगड़े के चलते हुए व्यक्ति से मारपीट कर उसे घायल करने के आरोप में थाना कोटईसे खां की पुलिस ने पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई कर्म सिंह ने बताया कि गुरबचन सिंह निवासी मसीतां द्वारा पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि जमीनी रंजिश के चलते उसका गांव के ही दलजीत सिंह के साथ पुराना झगड़ा चल रहा था। इसी रंजिश के चलते 18 जनवरी की रात को दलजीत सिंह, सतपाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह, कर्मवीर सिंह व प्रभजोत सिंह निवासी ने रास्ते में घेर कर लाठियों से पीटा। ((गुलाटी))