चोरी से लाई जा रही रेत की ट्राली काबू
मोगा - थाना कोटईसे खां पुलिस ने अवैध ढंग से चोरी भर कर लाई गई रेत की ट्रैक्टर-ट्राली सहित एक व्यक्ति को काबू कर उस पर पर्चा दर्ज किया है। थाना कोटइसेखां के अंतर्गत पड़ती चौकी बलखंडी के हवलदार बलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव मनावा के निकट नाकाबंदी की हुई थी। तो इसी दौरान आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से अवैध ढंग से चोरी भर कर लाई गई रेत बरामद की गई। पुलिस ने चालक दलजीत सिंह को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। ((गुलाटी))