किंग्स ग्रुप में वर्कशॉप शुरू
भास्कर न्यूज - बरनाला
किंग्स ग्रुप में प्लेसमेंट सेल व सौफकेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से दो दिवसीय टेक्निकल वर्कशॉप बुधवार कॉलेज के चेयरमैन हरदेव सिंह बाजवा व एमडी गुरविंदर सिंह बाजवा की अगुवाई में शुरू हुआ। वर्कशॉप का उद्घाटन वाईस चेयरमैन बलदेव सिंह बाजवा ने किया। इस अवसर पर इंजीनियर हरदीप सिंह गिल, मनोज कुमार, चन्द्र शेखर, एसएस महिता हर्षदीप सिंह, वीर सिंह व नवनीत सिंह हाजिर थे।