भाषण मुकाबले में शिवप्रीत अव्वल
भास्कर न्यूज - बरनाला
सरकारी प्राइमरी स्कूल बाजवा पत्ती में ब्लॉक स्तर पर विद्यार्थियों के शिक्षा संबंधित मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों में आठ कलस्टरों के 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिला शिक्षा अफसर संदीप नागर पंजाब प्रवेश कोआडिनेटर कुलदीप सिंह ने कहा कि इस मौके पर कविता उच्चारण के मुकाबले करवाए गए। रूड़ेकेकलां स्कूल के प्रवीन ने पहला, छुडड़ी कलां कमलप्रीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
भाषण मुकाबलों में धनौला स्कूल की शिवप्रीत कौर ने पहला,पंधेर स्कूल की दिलप्रीत ने दूसरा, धनौला खुर्द की उर्मिला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लेख मुकाबलों में धौला की मनप्रीत कौर ने पहला व कोटदुना की हरप्रीत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। सुंदर लिखाई मुकाबलों में धौला के सलमान खान ने पहला, कुबे की सुखपाल कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग सुंदर लिखाई मुकाबलों में सूबे की मनदीप कौर ने पहला, मौसम कुमारी कोठे गोबिदपुरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुकाबलों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को कोआडिनेटर कुलदीप सिंह, सर्वजीत कुमार व नवदीप शर्मा ने ईनाम दिए। इस मौके पर पीबीसी प्रगट सिंह, अध्यापक रशमी, सुरिंदर
कुमार, महेन्द्र सिंह व गुरूसेवक सिंह हाजिर थे।