डीसी ने जेल में कैदियों को बांटे कंबल
बरनाला - सब जेल बरनाला में डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने बुधवार को कैदियों को कंबल बांटे। कंबल बांटने के कार्यक्रम का आयोजन भक्त पूर्ण सिंह पिंगलबाड़ी संस्था की तरफ से किया गया था। इस मौके पर डीसी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से अपराधी नहीं होता। समाज में हालात उसे अपराधी बना देते है। नशे व अन्य बुराइयों को त्याग कर हम अच्छे इंसान बन सकते हैं। डीसी ने निजी तौर पर संस्था को फंड देने का ऐलान किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य व सेवानिवृत एसपी गुरुबचन सिंह, जेल सुपरिंटेंडेंट अमरीक सिंह, तेजिंदर सिंह चंड़ोक,गोपाल सिंह दर्दी, मास्टर सतपाल शर्मा व अन्य हाजिर थे।