पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आगामी लोकसभा चुनाव में विकास के मुद्दे पर लड़ेगी कांग्रेस : सांसद सिंगला

आगामी लोकसभा चुनाव में विकास के मुद्दे पर लड़ेगी कांग्रेस : सांसद सिंगला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सुनाम ((संगरूर))
सांसद विजयइंदर सिंगला ने कहा कि सांसद ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी का मुद्दा विकास भी होगा और आम आदमी को अधिकार देने की शुरुआत को भी जनता के समक्ष रखा जाएगा। कांग्रेस ने भोजन, शिक्षा, सूचना आदि के अधिकार आम आदमी को दिए हैं और अब जनलोकपाल बिल भी पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अगले लोकसभा चुनाव में कम आंकना एक भूल है और विरोधी दलों का अतिआत्मविश्वास है। वे यहां बुधवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी पहले से ज्यादा मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समेत पार्टी के सांसदों की मांग पर केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी सिलेंडरों की संख्या में इजाफा करने का जल्द अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
सांसद ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए कांग्रेस सरकार ने मनरेगा योजना शुरू की है। इसके अलावा देश के लोगों को बेहतर सेहत सहुलियतें देने के लिए एनआरएचएम योजना के तहत सेहत प्रबंधों को बड़े स्तर पर अपग्रेड किया जा रहा है।
इस मौके पर हलका प्रभारी अमन अरोडा, घनशाम कंसल, प्रमोद अवस्थी, सरजीवन कुमार,मुनीष सोनी, अनिल कुमार आदि हाजिर थे।