- Hindi News
- सीवरमैनों ने शुरू की बेमियादी भूख हड़ताल
सीवरमैनों ने शुरू की बेमियादी भूख हड़ताल
भास्कर न्यूज - मोगा
पक्की नौकरी की मांगों को लेकर पिछले आठ दिनों से बेमियादी हड़ताल पर बैठे सीवरमैनों ने बेमियादी भूख हड़ताल की घोषणा कर दी है। बुधवार को नगर निगम के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे सीवरेजमैन कर्मियों के पांच मजदूरों सोनू,बबलू,गणेशी, कालका प्रशाद व बलविंदर सिंह हड़ताल पर बैठ हैं। इंप्लाइज फैडरेशन यूनियन के प्रधान विपन हांडा ने बताया कि पिछले आठ दिनों से कर्मियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन सरकार का एक भी नुमाइंदा यूनियन के कर्मचारियों से उनकी मांगों को लेकर मिलने नहीं आया है। जिससे कर्मियों मे रोष स्वरुप रोजाना पांच कर्मी भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी मांगे ठेकेदारी सिस्टम को बंद करना, कच्चे मुलाजिमों को पक्के करना, डीए की किश्तें जारी करना आदि है। एक तरफ सरकार करोड़ों रुपए संगत दर्शन में बांट रही है। वहीं दूसरी ओर कर्मियों की सुध लेने के लिए सरकार के पास समय नहीं है। उन्होंने मांग कि की उनकी मांगों को जल्द से जल्द माना जाए। अगर उनकी मांगों की तरफ सरकार ने ध्यान न दिया तो मजबूरन उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर सतपाल अंजान, रघुवीर अनार्य, रवि सारवान, सुभाष बोहत, राज कुमार डुलगज, इंदरजीत सिंह गिल, सुरजीत सिंह, जसपाल सिंह, राम कृ-ष्ण, मंगत राम, प्रान नाथ, रजिंदर गंगु, राजू बोहत आदि उपस्थित थे। ((शिवा))