पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्द हवाओं के बावजूद बच्चों में दिखा देश के प्रति जुनून

सर्द हवाओं के बावजूद बच्चों में दिखा देश के प्रति जुनून

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोगा
26 जनवरी की होने वाले कार्यक्रम को लेकर नई अनाज मंडी में बच्चों का रिहर्सल का जारी है। बुधवार को सर्दी व बारिश के बाद भी बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर रिहर्सल की। रिहर्सल में एक हजार के करीब बच्चों द्वारा पीटी की गई। वहीं समर फिल्ड स्कूल के बच्चों द्वारा कदम से कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा वहीं कोटइसेखां से पहुंचे हेमकुंट स्कूल के बच्चों द्वारा पंजाबी विरसे को लेकर झांकियां दिखाई गई। गांव भलूर से पहुंचे जीएन कान्वेंट स्कूल के बच्चों द्वारा मेरा मुल्क मेरा देश मेरा यह वतन शांति का उन्नति का प्यार का चमन गीतों पर बच्चों ने रिहर्सल की। वहीं पंजाबी गीतों पर जहां स्कूली बच्चों ने भंगड़ा डाला वहीं छात्राओं ने बोलियां पर गिद्दा डाला। गंणतंत्र दिवस में 26 जनवरी को प्रात 9 बजकर 58 मिनट पर पार्लियामेंट सचिव सोहन सिंह थंदल ध्वजारोहण की रस्म कर पंजाब पुलिस व एनसीसी कैडेट की टुकडिय़ों को सलामी देंगे। वहीं 24 जनवरी को बच्चों की फुल ड्रैस में रिहर्सल होगी। जिसका जायजा खुद डिप्टी कमिश्नर अर्शदीप सिंह थिंद लेंगे।
खराब मौसम के बावजूद भी रिहर्सल में पहुंचे बच्चे
बुधवार को सुबह से ही घने बादल छाए हुए थे व रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। लेकिन खराब मौसम के बावजूद भी बच्चों में रिहर्सल को लेकर इतना उत्साह था कि खराब मौसम के बावजूद भी बच्चों ने जम कर रिहर्सल की। ((शिवा))