- Hindi News
- डेयरी विभाग ने चलाया 15 दिनी सिखलाई कोर्स कैंप
डेयरी विभाग ने चलाया 15 दिनी सिखलाई कोर्स कैंप
भास्कर न्यूज - मोगा
जिले में डिप्टी डायरेक्टर कम डेयरी इंचार्ज दिलबाग सिंह की प्रधानगी में गिल स्थित डेयरी सिखलाई केन्द्र में महिला सशक्तिकरण स्कीम तहत 15 दिवसीय सिखलाई कोर्स लगाया गया। डेयरी विकास, पशु पालन एवं मच्छी पालन मंत्री गुलजार सिंह रणीके की अगुवाई में डेयरी विकास विभाग के डायरेक्टर इन्द्रजीत सिंह के निर्देश अनुसार यह कैंप लगाया गया। सिखलाई कोर्स में मोगा, लुधियाना, फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा व बरनाला की 34 महिलाओं ने शिरकत की। हांस ने बताया कि सिखलाई उपरांत इन महिलाओं को डेयरी कर्जा दिलाया जाएगा। जिस पर विभिन्न औजारों के तहत 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने समूह शिक्षार्थियों को सफलता पूर्वक सिखलाई करने पर बधाई देते कहा कि आज जरूरत है कि पंजाब रिवायती खेतों में से निकलकर डेयरी धंधे की ओर बढ़े। इस मौके पर एडवोकेट धर्मपाल सिंह निहाल सिंह वाला ने महिलाओं को सफलतापूर्वक सिखलाई प्राप्त करने पर सर्टिफिकेट वितरित किए। इस मौके पर डेयरी विकास अफसर कुलदीप सिंह ने डेयरी सिखलाई में भाग लेने वाली महिलाओं को प्राप्त की सिखलाई व विभाग की स्कीमों का पूर्ण लाभ लेने को कहा। इस दौरान विभागीय माहिर मनोहर सिंह, डेयरी सिखलाई केन्द्र गिल के डा. रघुवीर सिंह, वेटरनेरी अफसर गिल निरवैर सिंह, डा. गुरनाम सेखों, डॉ. अमन बजाज नेस्ले, डॉ. भाना ने शिक्षार्थियों को संबंधित विषयों बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डेयरी से संबंधित फिल्में भी दिखाई गई और शिक्षार्थियों को डेयरी फार्म का दौरा करवाया गया। इस मौके पर सरपंच सोहन सिंह, हरबंस सिंह चौहान, समूह पंचायत गांव गिल हाजिर थे।