- Hindi News
- घरेलू गैस उपभोक्ताओं के आधार कार्ड जल्द जोड़े बैंक और गैस एजेंसी : डीसी
घरेलू गैस उपभोक्ताओं के आधार कार्ड जल्द जोड़े बैंक और गैस एजेंसी : डीसी
भास्कर न्यूज - मोगा
जिले के घरेलू गैस उपभोक्ताओं को डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर स्कीम के तहत सब्सिडी सीधे बैंक खाते में देने के लिए डीसी ने बैठक की। जिसमें बैंक अधिकारियों और गैस एजेंसी के नुमाइंदे शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के आधार कार्ड अपने साथ जोडऩे के काम में तेजी लाए। यह हिदायत डीसी अर्शदीप सिंह थिंद ने जिला प्रबंधकीय काम्पलेक्स में गैस एजेंसी के अधिकारियों व बैंक अधिकारियों की रिव्यू बैठक दौरान कहीं। डीसी ने समूह बैंक के अधिकारियों व एजेंसियों के मालिकों को इस काम में तेजी लाने का आदेश दिया। साथ ही कहा कि उपभोक्ताओं से कहा कि वह अपना आधार कार्ड बैंक व गैस एजेंसी में दर्ज करवाएं। ताकि उनको सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी का लाभ मिले। कार्ड दर्ज करवाने वाले उपभोक्ताओं को ही घरेलू गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा। जिला लीड मैनेजर एएन सिंह ने जिले की समूह बैंकों के अधिकारियों को हिदायत दी कि जो आधार कार्ड गैस एजेंसियों में जमा हो चुके हैं उनको बैंक खातों से जोड़ा जाए, ताकि घरेलू गैस उपभोक्ता सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी की सहूलियत का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने घरेलू गैस उपभोक्ताओं से अपील की कि वह अपने आधार कार्ड बैंक शाखा व गैस एजेंसियों से जोडऩे को यकीनी बनाए। बैंक व गैस एजेंसी में आधार कार्ड दर्ज न करवाने वाले उपभोक्ताओं को 1 फरवरी 2014 से सिलेंडर मार्केट रेट पर मिलेगा। मीटिंग में सहायक प्रोजेक्ट अफसर डॉ. राम प्रवेश, समूह बैंकों के जिला कोऑर्डिनेटर, शाखा प्रबंधक व गैस एजेंसियों के मालिक व पदाधिकारी हाजिर थे।