सेवानिवृत कर्मचारियों ने लगाई गुहार
बरनाला - पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिला प्रधान बकशीश सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर हरदेव सिंह, अजैब सिंह, गुरनाम सिंह, लक्ष्मण सरूप, बारू राम, ज्ञान सिंह, लाला सिंह ने कहा कि सरकार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगें माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पूरा जीवन सरकार व जनता की सेवा की है। सरकार का फर्ज है कि उन्हें उनके हक दिए जाए। उन्होंने कहा कि उनका महंगाई भत्ता,50 प्रतिशत डीए की किस्त, मेडिकल भत्ता की सहूलियत जल्दी लागू की जाए। इस मौके पर उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। इस मौके पर सुरिंदर सिंह, हरदेव सिंह, कृपाल इन्द्र सिंह व अन्य मौजूद थे।