पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई

बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला - सेंट जोसफ स्कूल में बुधवार को प्रधान रविंदर कुमार की अध्यक्षता में पोलियो उन्मूलन कैंप लगाया गया। जिसमें स्कूल के 100 के करीब 0 से लेकर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाई गई। इस अवसर पर रविंदर कुमार ने कहा कि पोलियो की एक बूंद से देश के भविष्य को हमेशा के लिए विकलांग होने से बचाया जा सकता है। इसलिए हमें अपने बच्चों को पोलियो की बूंदें जरूर पिलानी चाहिए ताकि आपका बच्चा शारीरिक व मानसिक तौर पर तंदरुस्त रहे। कैंप में नन्हें बच्चों को उत्साहित करने के लिए उन्हें खिलौने भी बांटे गए।