चेयरमैन बनाने पर वर्करों में खुशी
महलकलां((बरनाला)) - साबका केन्द्रीय मंत्री एवं शिअद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवंत सिंह रामूवालियां की पुत्री बीबी अमनजोत कौर को मोहाली जिला योजना बोर्ड की चेयरमैन बनाने पर हलका महलकलां में रामूवालियां के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस मौके अकाली नेता गुरभिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, निंदी पासी, जगदीप सिंह ठुल्लेवाल, नछतर सिंह, गुरजीत सिंह, रविंदर सिंह रवि, गगन शर्मा, जुगराज सिंह, राजू, गोल्डी वर्मा, दीपी महलकलां आदि ने लड्डू बांटकर हर्ष जताया।((गुरी))