मुकाबलों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
शैहणा((बरनाला)) - जिला कोआडिनेटर कुलदीप सिंह की अगुवाई में ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा दफ्तर शैहणा में ब्लॉक स्तरीय शैक्षणिक स्तर के मुकाबले करवाए गए। करमजीत सिंह भोतना ने बताया कि भाषण मुकाबले में मनप्रीत कौर, प्रभजोत कौर, शिवानी ने पहला, कविता उच्चारण में ज्ञान कौर, सुखप्रीत सिंह, रमनप्रीत कौर, सुंदर लिखाई में देवी कुमारी, जसविंदर सिंह, प्रिया, पैरा रचना में अजय कुमार, नमनजोत कौर अव्वल रहे। सुंदर लिखाई में कपिल देव ने पहला, कुलविंदर कौर ने दूसरा और हाक्म सिंह ने तीसरा स्थान
हासिल किया।
ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अफसर शैहणा जसपाल कौर ने विजयी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके करमजीत कौर, जसवीर सिंह शैहणा, रविंदर सिंह, नरिंदर कुमार, सुखपाल सिंह आदि हाजिर थे। ((साहिब))