- Hindi News
- हल्की बारिश से ९ डिग्री पर पहुंचा तापमान, ट्रांसपोर्ट बाधित
हल्की बारिश से ९ डिग्री पर पहुंचा तापमान, ट्रांसपोर्ट बाधित
भास्कर न्यूज - मोगा
बुधवार को हुई बारिश के कारण सर्दी ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। मोगा में बुधवार को न्यूनतम 9 डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। बारिश के कारण आम जनजीवन ही नहीं यातायात व्यवस्था भी बाधित हुई। ट्रेन और बसें घंटों लेट रही। जिसके कारण लोगों को अपने गंतब्य तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का समाना करना पड़ा। वहीं ठंड के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजारों में भी बुधवार को चहलकदमी कम ही थी। इक्का-दुक्का लोग बाजार की सड़कों पर नजर आ रहे थे। लुधियाना-फिरोजपुर नेशनल हाईवे पर फोर लेन के रुके हुए काम के कारण जीटी रोड के सड़कों पर फैले कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल था।