- Hindi News
- प्रिंट मुकाबले में अव्व्ल छात्रों को टीचर्स ने सराहा
प्रिंट मुकाबले में अव्व्ल छात्रों को टीचर्स ने सराहा
भास्कर न्यूज - मोगा
एसएफसी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ ऐसी गतिविधियां करवाई जाती हैं, जिसके साथ उनका मानसिक विकास हो व विद्यार्थी अपना मनोरंजन करके अपने दिमाग को आराम दे सकें। विद्यार्थियों ने मुकाबले में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व बहुत ही उत्साह से अपनी कला को दिखाया। इस दौरान विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने छोटे-छोटे हाथों से हैंड प्रिंट व फिंगर प्रिंट आदि की सुंदर आकृतियां बनाकर मुकाबले में हिस्सा लिया। स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक जिंदल व शीनम जिंदल ने विजेता विद्यार्थियों को चॉकलेट आदि देकर उनकी हौंसला अफजाई की व उनको आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।