होनहार बच्चों को सम्मानित किया
भास्कर न्यूज - नथाना
गांव लहरा धूरकोट के सरकारी हाई स्कूल की पीटीए कमेटी के प्रधान मलकीत सिंह द्वारा अपने पिता गुरबख्श सिंह की याद में स्कूल के होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया।
स्कूल मुखी रंधावा सिंह ने परिवार का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह बच्चों में आगे बढऩे की भावना पैदा करते हैं। इस दौरान दसवीं कक्षा के पुश्पिंद्र सिंह व जगतार सिंह और आठवीं कक्षा की अमनप्रीत कौर व अमनदीप कौर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व सरपंच चंद सिंह, दरबारा सिंह सरपंच, दलीप सिंह, जसवंत सिंह, मनजीत कौर आदि उपस्थित थे। ((भगवान दास))