68 लड़कियों को साइकिलें बांटी
नथाना - ग्रामीण क्षेत्र में लड़कियों को शिक्षा के प्रति उत्साहित करने के लिए गांव कल्याण सुखा के सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल में लड़कियों को माई भागो योजना के तहत साइकिल बांटे गए।
लड़कियों को साइकिल बांटने की रस्म हलका विकास निगरान जगसीर सिंह धालीवाल ने निभाई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमण के साधन कम होने के कारण सरकार द्वारा लड़कियों को शिक्षा प्रति उत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस दौरान 68 लड़कियों को साइकिल बांटे गए। प्रिंसिपल जगपाल सिंह ने उपस्थित व्यक्तियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा इससे शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा। ((भगवान दास))