गरीबों को सेंटर देगा निशुल्क शिक्षा
मोगा। रोहित एजुकेशन कोटा सेंटर में नया सेशन शुरू हो गया है। संस्था के डायरेक्टर विकास सिंगला ने बताया कि विद्यार्थियों को बढिय़ा शिक्षा देने के लिए मेहनती व पोस्ट ग्रेजुएट स्टाफ रखा गया है। कोटा द्वारा मेडीकल व नॉन मेडीकल विद्यार्थियों के लिए मॉक टेस्ट जो कि काफी महंगा है, वह विद्यार्थियों में फ्री बांटे जा रहे हैं। ताकि विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी अच्छे कर परीक्षा में बढिय़ा अंक प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि जो गरीब विद्यार्थी फीस नहीं दे सकते उन्हें निशुल्क भी पढ़ाया जा रहा है।