मोदी टी स्टॉल पर सांसद ढींढसा ने पी चाय
भास्कर न्यूज. संगरूर
सरकारी रणबीर कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स यूनियन की बेमियादी हड़ताल के दूसरे दिन वीरवार को यूनियन सदस्य नेशनल हाईवे पर उतर आए। समूह गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों ने रणबीर कॉलेज के बाहर संगरूर-बरनाला नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार को रोक अपनी आवाज को बुलंद किया। ऐसे में दूसरे दिन कॉलेज में शिक्षा का काम ठप रहा वहीं नेशनल हाइवे की रफ्तार थमने से वाहन चालकों ने काफी पेरशानी भी उठाई। उधर छात्र संगठन भी गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों के समर्थन में उतर आए हैं।
बुधवार को नेशनल हाईवे पर किए गए चक्का जाम के दौरान यूनियन की लोकल यूनिट प्रधान प्रो. गुलशनदीप कौर ने कहा कि सरकार यूनियन के साथ लगातार पक्षपात का रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों की शिक्षा पर बुरा असर पड़ रहा है जिसकी सरकार को कोई परवाह नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार को अपने अडियल रवैये का खमियाजा लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने मांगों की पूर्ति तक संघर्ष को जारी रखने का ऐलान किया।
सरकार पूरी करे मांग
उन्होंने मांग की कि दो साल से लटकते वादे को तुरंत पूरा करने, फैकल्टी लेक्चररों को तीन हजार रुपए सरकारी खजाने में से देने, लेक्चररों की सेवाएं रेगुलर करके बनता वेतन स्केल देने की मांग की। इस मौके दविंदर कुमार, मनदीप कौर, राजविंदर कौर, तपिंदर कौर, सीमा अग्रवाल, हरप्रीत कौर, जसबीर कौर, जगतार सिंह, तनवीर, नरिंदर सिंह, रूपिंदर कौर, रेखा रानी, संदीप कौर, मोना गर्ग आदि मौजूद थे।
पीएसयू ने दिया समर्थन
लेक्चररों के प्रदर्शन को वीरवार पंजाब स्टूडेंट यूनियन ने भी अपना समर्थन दे दिया। यूनियन के छात्र सदस्यों ने गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों के साथ प्रदर्शन में उतर कर पंजाब सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। यूनियन के महासचिव शंकर बदरा ने कहा कि हड़ताल के चलते छात्रों की शिक्षा का काफी नुकसान हो रहा है। ऐसे में गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों की जायज मांग को तुरंत पूरा किया जाना चाहिए।
नौनिहालों के लिए पेरशानी बना प्रदर्शन
गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों के प्रदर्शन के चलते नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। प्रदर्शन के दौरान एक स्कूल की नौनिहालों से भरी वैन भी जाम में फंस गई। जिसे निकालने के लिए मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर रहे सदस्यों से बात की परंतु वैन को आगे जाने नहीं दिया गया। जिस कारण वैन छात्रों को लेकर वापिस लौट गई।
कैप्शन: संगरूर: नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करते हुए गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स 23एसएनजी1
कैप्शन: संगरूर: नेशनल हाईवे पर गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों के प्रदर्शन के दौरान जाम में फंसी स्कूल वैन 23एसएनजी2
कैप्शन: संगरूर: गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए छात्र संगठन के सदस्य 23एसएनजी3