पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घोषणा के बावजूद सुनाम को नहीं मिला फायर ब्रिगेड स्टेशन

घोषणा के बावजूद सुनाम को नहीं मिला फायर ब्रिगेड स्टेशन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सुनाम ((संगरूर))
अगलगी के कई हादसों के बाद शहर में फायर ब्रिगेड स्थापित करने की मांग जोर पकडऩे लगी हैं। हैरत इस बात की है कि चार वर्ष पूर्व तत्कालीन स्थानीय निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया की घोषणा के बावजूद शहर को अब तक फायर ब्रिगेड स्टेशन नसीब नहीं हुआ है। बुधवार को हुए हादसे के बाद तमाम सियासी दलों के प्रतिनिधियों के अलावा व्यापारिक संगठनों एकजुट होकर इसकी मांग की है। व्यापारी व आम शहरी खुद को असुरक्षित महसूस करने लगा हैं। आग लगने की घटना के बाद जिस प्रकार काफी समय बीतने के बाद फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां घटनास्थल पर पहुंच पाती हैं उससे लोगों की सांसें हर वक्त अटकी रहती हैं।
शहर में यह हो चुके हैं हादसे : शहर में अगलगी की करीब एक दर्जन घटनाएं घट चुकी हैं। यहां के सिटी रोड के करीब थोक दवा विक्रेता की दुकान, बिजली के शाट सर्किट के कारण जलकर राख हो गई थी। यहां के सरकारी अस्पताल के नजदीक दवा की ही रिटेल दुकान आग की भेंट चढ़ गई। कालेज रोड पर अलुमिनियम हाऊस, नया बाजार में एक फर्नीचर हाऊस समेत कई अन्य घटनाएं लोगों की बर्बादी का कारण बन चुकी हैं।