- Hindi News
- एक माह के भीतर कैबिनेट में पास होगा प्रस्ताव: वित्त मंत्री
एक माह के भीतर कैबिनेट में पास होगा प्रस्ताव: वित्त मंत्री
सुनाम ((संगरूर)) - वीरवार को वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा जैसे ही पीडि़त परिवार के पास पहुंचे पूरा परिवार उनसे गले मिलकर फूट-फूट कर रोने लगा। इससे वित्त मंत्री भी भावुक हो उठे और उन्होंने परिवार को संभाला। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से उन्हें बहुत जल्द पांच लाख रुपये का मुआवजा भेजा जाएगा। इसके अलावा निजी तौर पर अन्य मदद भी की जाएगी।
वित्तमंत्री ने कहा कि जुलाई 2013 में सुनाम तथा चीमा नगर पंचायत द्वारा फायर स्टेशन स्थापित करने की प्रपोजल भेजी हुई है और अगले एक माह के भीतर इसे कैबिनेट में पारित करवाया जाएगा। तब तक अस्थाई रूप से फायर ब्रिगेड की गाड़ी शहर में 24 घंटों तैनात रहेगी।
वित्तमंत्री ने कहा कि छोटे व्यापारियों के लिए कैबिनेट में पारित हुई नि:शुल्क ((तीन स्तरीय)) बीमा योजना मार्च तक लागू हो जाएगी। जिन व्यापारियों की वार्षिक टर्नओवर एक करोड़ रुपए से कम है उन्हें आग लगने की घटना पर पांच लाख रुपये, जान माल के नुकसान पर दो लाख रुपये तथा सेहत के लिए 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा।