पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फायर स्टेशन के लिए सड़कों पर उतरे व्यापारी

फायर स्टेशन के लिए सड़कों पर उतरे व्यापारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनाम ((संगरूर)) - शहर में फायर ब्रिगेड स्थापित करने की मांग को लेकर व्यापारी वर्ग ने नगर कौंसिल कार्यालय के समक्ष धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर ईओ को मांग-पत्र सौंपा। व्यापार मंडल के प्रधान राजेश अग्रवाल ने कहा कि फायर स्टेशन नहीं होने से खास तौर पर व्यापारी वर्ग जोखिम उठा रहा है। व्यापारियों ने कहा कि यदि शहर में जल्द फायर स्टेशन स्थापित नहीं किया गया तो संघर्ष किया जाएगा। ईओ रणवीर सिंह ने कहा कि इस संबंधी प्रोपोजल भेज दी गई है, सरकार ने अस्थाई तौर पर शहर में फायर गाड़ी तैनात कर दी है। जिसके बाद धरना समाप्त किया गया। इस मौके पर राजेश अग्रवाल, संदीप जैन, पवन गुजरां, सुमेर गर्ग, प्रमोद होडला, जतिंदर जैन आदि हाजिर थे।