गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों ने जताया रोष
सुनाम ((संगरूर)) - विभिन्न मांगों को लेकर शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों ने हड़ताल करके कॉलेज के मुख्य गेट पर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। लेक्चरर्स ने कहा कि यदि उनकी मांगें स्वीकार नहीं की गई तो भविष्य में जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर चमकौर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सतिंदर कौर, रमन सिंह, विकास कुमार, कुलविंदर कौर, सुमित शर्मा, राजवीर कौर, प्रभजीत कौर आदि शामिल थे।