विश्वासघात बर्दाश्त नहीं : अरोड़ा
सुनाम ((संगरूर)) - कांग्रेस के हलका प्रभारी और एआईसीसी सदस्य अमन अरोड़ा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने साफ किया है कि पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 17 जनवरी को तालकोटरा स्टेडियम में राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी को विरोधियों से नहीं बल्कि पार्टी के भीतर छुपी भेडों से खतरा है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। गांधी ने यह भी कहा कि पार्टी टिकट उन्हें दिया जाएगा जिसके दिल, खून और सोच में कांग्रेस है। विरोधियों के साथ मिलकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने वाले लोकसभा चुनाव में फिर सक्रिय हो सकते हैं। अरोडा ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे लोगों की जानकारी पार्टी हाईकमान को दी जाएगी।